
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार, 25 फरवरी 2026। क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय सैनी एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा “मोहल्ला रिपेयर अभियान” दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट, पेयजल लाइन और अन्य मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा रहा है।संजय सैनी पहले संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हैं और समाधान के लिए आग्रह करते हैं। यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो वे अपने निजी खर्च से समस्या का समाधान करवाते हैं, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
संजय सैनी ने बताया कि,
“मेरे लिए सबसे पहले आम आदमी की समस्या है। पूरे क्षेत्र को मैं अपना परिवार मानता हूं और क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने देता। अगर अधिकारियों से काम नहीं होता तो मैं अपने स्तर से समाधान करता हूं। जनसेवा ही मेरा उद्देश्य है और मैं कभी भी जनसमस्याओं से पीछे नहीं हटूंगा।
कोई भी समस्या हो, आप मुझे सीधे बताएं। मेरे कार्यालय पर आकर मिलें या मेरे संपर्क नंबर पर सूचना दें। मैं आपकी समस्या को सही कराने की पूरी कोशिश करूंगा और प्राथमिकता के आधार पर समाधान दिलाऊंगा।”
स्थानीय नागरिकों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मोहल्ला रिपेयर अभियान से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।







