
रांची में लॉन्च हुआ ऑलव्यू ब्रांड, श्रेया सेल्स बनी अधिकृत वितरक।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
रांची। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी India Electronics ने अपने अत्याधुनिक ब्रांड Allview की भव्य लॉन्चिंग रांची में सफलता पूर्वक की। इस अवसर पर Shreya Sales को ऑलव्यू ब्रांड का अधिकृत वितरक घोषित किया गया।
यह भव्य कार्यक्रम 25 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे से Hotel Sai Leela Inn (रांची रेलवे स्टेशन के समीप) में आयोजित हुआ। लॉन्चिंग में व्यापार जगत के प्रतिनिधि, डीलर्स, बिजनेस पार्टनर्स और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में ऑलव्यू के नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। गुणवत्ता, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीक से लैस इन उत्पादों ने उपस्थित अतिथियों को खासा प्रभावित किया। आयोजकों ने बताया कि ऑलव्यू ब्रांड उपभोक्ताओं की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और भरोसेमंद समाधान प्रदान करेगा।
बाजार में पहले से ही लॉन्चिंग को लेकर उत्साह का माहौल था, जिसे इस कार्यक्रम की सफलता ने और भी मजबूत किया। उपस्थित व्यापारियों और डीलर्स ने इसे रांची के इलेक्ट्रॉनिक बाजार के लिए एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल बताया।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, सहयोगियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।







