
माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ हूई विकसित -अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक
-मॉडल ग्राम पंचायत की फिल्म का प्रदर्शन कर हूई चर्चा
नवाबगंज (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का चतुर्थ अंतिम बैच विकासखंड सभागार में संपन्न हुआ।
जिसका शुभारंभ प्रभारी खंड विकास अधिकारी आशीष कुमार भटनागर ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा चेतना गीत के उपरांत प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं मास्टर ट्रेनर धीरेश गौड़, रीना सिंह द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत उडनथुरई और पिपलांत्री पर फिल्म का प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। समापन सत्र में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ विकसित करते हुए जीपीडीपी के पांचों चरणों को बहुत जरूरी बताया। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय दीप, रवि कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रभारी बीडीओ आशीष कुमार भटनागर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।







