A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा पांढुर्णा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण और विचारों की मजबूती के लिए आवश्यक है" - विजय झांझरी

पांढुर्णा ।शय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय, पांढुर्णा में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय संदीप जी मोहोड ने की।

 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी विजय झांझरी, जिला प्रभारी दीपांकर बैनर्जी, जिला प्रशिक्षण संयोजक संतोष जैन, प्रशिक्षण सह संयोजक एवं महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़, सह संयोजक देवीदास राउत एवं राजेंद्र भक्ते ने निर्धारित विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जी मोहोड ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की एक निरंतर प्रक्रिया है। विचारों की मजबूती के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण की धुरी अनुशासन और आत्मानुशासन है, जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता को पालन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के समर्पण ने ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी और अजेय पार्टी बनाया है।

 

मुख्य वक्ता विजय झांझरी ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण कर उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता बनाती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जबकि अन्य दल परिवारवाद से ग्रसित हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक (AI) और सोशल मीडिया की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीकी ज्ञान होना अनिवार्य है।

 

जिला प्रशिक्षण प्रभारी संतोष जैन ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज निर्माण का संगठन है। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विचार रखे।

 

जिला महामंत्री देवेंद्र जी गायकवाड़ ने पीपीटी (PPT) के माध्यम से प्रशिक्षण के उद्देश्य, स्तर, विषय, समय-सीमा और संगठनात्मक योजना की तकनीकी जानकारी प्रदान की।

 

जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी ने कार्यशाला के अंतिम सत्र में कार्यकर्ताओं के निर्माण में प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी से प्रत्येक सत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष एड. वैशाली ताई महाले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ST मोर्चा) मोरेश्वर मर्सकोले, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा ताई डोंगरे, ललिता ताई कुमरे, जिला महामंत्री अनिल कुमरे सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण टोली के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष सद साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन देवीदास राउत ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!