
महुली/सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
ग्राम के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से दिनांक 27 फरवरी 2026 को ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं सम्मानित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। गहन विचार-विमर्श के पश्चात अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक को ग्राम के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ग्राम की गरिमा, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
⭐ नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मत गठन
ग्राम सभा द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया—
मुख्य संरक्षक – रंजना चौधरी (ब्लॉक प्रमुख दुद्धी सोनभद्र)
संरक्षक –
• राजन चौधरी सेवानिवृत जिला जज एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य
• सुशील गुप्ता
• मनोज कनौजिया
अध्यक्ष –अरविंद जायसवाल ग्राम प्रधान महुली (वर्तमान पदाधिकारी)
उपाध्यक्ष –
• वीरेंद्र कनौजिया ( पिंकी)
• विवेक कनौजिया
सचिव – अमित कनौजिया (पप्पू)
कोषाध्यक्ष – कमलेश कनौजिया( लक्ष्मी हार्डवेयर)
प्रबंधक –
• श्याम बिहारी कनौजिया
,राजकपूर कन्नौजिया
• राकेश कुमार कनौजिया
• विजेंद्र कनौजिया
•मनीष कनौजिया
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
✔ बिना समिति की पूर्व अनुमति कोई भी सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
✔ निजी कार्यक्रमों (विवाह आदि) हेतु मंच एवं भवन के उपयोग के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित।
✔ धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वार्षिक त्यौहारों के कार्यक्रम समिति की देखरेख में संपन्न होंगे।
✔ मेले या अस्थायी बाजार में लगने वाली दुकानों से नियमानुसार शुल्क लिया जाएगा।
✔ परिसर में गंदगी फैलाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
✔ प्राप्त धनराशि का उपयोग परिसर की स्वच्छता, रखरखाव एवं विकास कार्यों में किया जाएगा।
✔ आवश्यकता पड़ने पर ग्राम सभा की सहमति से समिति में परिवर्तन संभव।
बैठक के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी ग्रामीणों से सहयोग और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। नवगठित समिति ने भी ग्राम के विकास, पारदर्शिता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई यह बैठक ग्राम के विकास पथ पर एक मजबूत और निर्णायक पहल के रूप में देखी जा रही है।

