A2Z सभी खबर सभी जिले की

डुमरियागंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

सामूहिक विवाह योजना के तहत 207 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन, नगर पंचायत डुमरियागंज में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। 207 जोड़ों का हुआ विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 207 जोड़े विवाह बंधन में बंधे,

जिनमें –

140 हिन्दू समुदाय

58 बौद्ध धर्म

09 मुस्लिम समुदाय

हिन्दू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति से पंडितों द्वारा, मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा तथा बौद्ध जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक परंपरानुसार सम्पन्न कराया गया।

प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता

मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना चलाई जा रही है, ताकि आर्थिक अभाव में किसी गरीब बेटी का विवाह न रुके।

उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा आरएस1,00,000 की सहायता दी जाती है

आरएस60,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में (डीबीटी के माध्यम से)

Back to top button
error: Content is protected !!