A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों का खुलासा।।

टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी गिरफ्तार, कई आपराधिक वारदातों का खुलासा।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

खलारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल टीएसपीसी संगठन के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी को लोहरदगा शहर से गिरफ्तार किया गया।

“गिरफ्तारी का विवरण”:

पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। स्थानीय पुलिस की मदद से आदिल अंसारी को लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ला स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान आदिल अंसारी भागने का प्रयास कर जख्मी हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स राँची भेजा गया।

“बरामद सामग्री”:

की-पेड मोबाइल: 3,स्क्रीन टच मोबाइल: 1,राउटर: 2,टीएसपीसी के पर्चे: 4,

“गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारी”:

राम नारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, खलारी जयदीप टोप्पो, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, खलारी धनंजय बैठा, थाना प्रभारी, मैक्लुस्कीगंज मुकेश कुमार, पुलिस उप-निरीक्षक, खलारी थाना अन्य थाना के सशस्त्र बल

“आपराधिक इतिहास और वारदातें”:

आदिल अंसारी ने टीएसपीसी  संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर खलारी, पिपरवार, मैक्लुस्कीगंज और बुढ़मू थाना क्षेत्रों में व्यापारियों, ठेकेदारों, ईट भट्टा मालिकों और कोयला कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी व लेवी वसूल की।

“कुछ प्रमुख घटनाएँ”:

08.12.2024: रोड निर्माण कंपनी के साइड इंजीनियर को जान से मारने की धमकी।26.12.2024: ब्लॉक चौक कांके निवासी को लेवी मांगने के लिए व्हाट्सअप मैसेज।20.02.2025: आशिक अली का अपहरण और मारपीट।15.05.2025: विभिन्न कांटा घर के ऑपरेटरों से लेवी की मांग।06.12.2025 और 08.12.2025: जमीन कारोबारी को गोली मारने की धमकी।18.12.2025: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में लेवी लेने गए सदस्यों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार।10.02.2025: मंगु होटल के सामने हवाई फायरिंग।

पुलिस ने बताया कि आदिल अंसारी का नेटवर्क व्यापक था और कई अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी शेष सदस्य और उनके मददगारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

“गिरफ्तारी का महत्व”:

खलारी और आस-पास के थाना क्षेत्रों में टीएसपीसी की सक्रियता को देखते हुए, आदिल अंसारी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!