
सिद्धार्थनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई चुनाव सामग्री जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई गई।
एक ट्रक के माध्यम से बैलेट पेपर, एजेंट कार्ड और अन्य आवश्यक प्रस्तावनावली जिला मुख्यालय लाई गई। प्रशासनिक कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सामग्री को सावधानीपूर्वक ट्रक से उतारा और स्ट्रांग रूम
सुरक्षित रखवाई गई।
एक ट्रक के माध्यम से बैलेट पेपर, एजेंट कार्ड और अन्य आवश्यक प्रस्तावनावली जिला मुख्यालय लाई गई।
प्रशासनिक कर्मचारियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सामग्री को सावधानीपूर्वक ट्रक से उतारा और स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित किया।
सूत्रों के अनुसार, इस सामग्री में बैलेट पेपर, एजेंट कार्ड, चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं, जिनका उपयोग मतदान प्रक्रिया में किया जाएगा। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक पंचायत चुनाव की तिथि की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सामग्री के पहुंचने से प्रशासनिक तैयारियां तेज होने का संकेत मिला है।
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम को सील कर नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

चुनाव सामग्री के पहुंचने के बाद जिले में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग चुनाव की संभावित तिथि को लेकर कयास लगा रहे हैं। गांवों में चुनावी माहौल बनना शुरू हो गया है और उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ संपर्क बढ़ा रहे हैं।