
अयोध्या
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना तारुन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके पहुंचने पर थाने में सलामी दी गई। इसके उन्होंने बाद थाना परिसर का भ्रमण किया। और कर्मचारियों के साथ बैठक की ।भोजनालय कार्यालय महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया। थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण तथा थाना मलखाना में मुकदमों से संबंधित मामलों के निस्तारण के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया। आगामी होली त्यौहार वह चल रहे रमजान माह अलविदा वा ईद को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के प्रकरणों को चिन्हित कर राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए
निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया। महिला हेल्पडेस्क साइबर हेल्प डेस्क से संबंधित भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय श्री पीयूष क्षेत्राधिकारी बीकापुर भी मौजूद रहे। ऑर्डर बुक प्रार्थना पत्र के अवलोकन के पश्चात अधिक संख्या में लंबित प्रार्थना पत्रों के एक सप्ताह में अभियान चलाकर निस्तारित करने के लिए कड़ी निर्देश दिए।