
**प्रत्येक विकासखंड में कल दोपहर 12 बजे से होगा वृहद किसान सम्मेलन**
महासमुंद। जिले के सभी विकासखंडों में कल दोपहर 12 बजे से वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कृषि उपज मंडी प्रांगणों में आयोजित इस सम्मेलन में किसानों को धान खरीदी का अंतर राशि प्रदान की जाएगी साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, नवीन तकनीकों, बीज एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा बाजार सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
कृषि उपसंचालक ने बताया कि 28 फरवरी को सभी विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
महासमुंद विकासखंड में महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक महासमुंद मुख्य अतिथि होंगे।
बागबाहरा विकासखंड के बागबाहरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में चंद्रहास चंद्राकर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा
पिथौरा विकासखंड के पिथौरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में येतराम साहू, जिला अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसी तरह
बसना विकासखंड के बसना कृषि उपज मंडी प्रांगण में डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक बसना मुख्य अतिथि होंगे ।
इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड के सरायपाली कृषि उपज मंडी प्रांगण में रूपकुमारी चौधरी, सांसद महासमुंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
सम्मेलन के दौरान किसानों को आदान सामग्री वितरण उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, बीज वितरण एवं विपणन व्यवस्था संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


