
गंगापूजन के जुलूस पर आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल
सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया रूपा का मामला गुरुवार को सोनकच्छ समीप पास के गांव में एक परिवार में शादी का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर लड़की पक्ष की ओर से परम्परानुसार गंगा माता पूजन किया जा रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले आधा दर्जन लोगों ने पूजन जुलूस में शामिल लोगों पर ईंट व फालिए से हमला कर दिया।

दुल्हन के भाई राजकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसकी बहन की शादी का गंगापूजन का जुलुस गांव गुराडिया रुपा में चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे के जुलूस लखन के घर के सामने पहुंचा था कि लखन, युवराज, राजवीर ने जुलुस के सामने आकर जुलुस रोक दिया और तीनो ने अभद्रता करते हुए बोले कि जुलुस हमारे घर के सामने से नहीं निकलेगा और फालिया लेकर मारने दौड़ा। जिनको जुलूस में शामिल बलवान सिंह व अन्य लोगों ने समझाया कि शादी का कार्यक्रम है जुलुस निकल जाने दो लेकिन गालिया देते हुए जुलुस पर पत्थर फेंकने लगे तब दुल्हन को बचाने में उसके मामा के लड़के सुरेन्द्रसिंह को पैर में चोट लगी। फिर गावं वालो की समझाने पर फरियादी पक्ष ने बैंड बंद कर वहां से आगे निकाल लिया तो दीपक लट्ठ लेकर आया। जिसको गांव वालो ने पकड लिया फिर लाखन सिंह ने बोला कि बारात मेरे घर के सामने से निकाली तो वह फरियादी और उसकी बहन को जान से मार दूंगा। पुलिस 6 आरोपी महिला सहित पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
