A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिलासपुर हाई कोर्ट बार ने किया टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन

हाईकोर्ट  बार ने टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन…

न्यायमूर्ति के द्वारा अधिवक्ताओं का सम्मान करते हुए छायाचित्र…

उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता दूरभाष निर्देशिका का विमोचन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा, न्यायमूर्ति द्वय संजय के अग्रवाल एवं संजय एस अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा ने अधिवक्ता संघ को आश्वस्त किया कि वे हमेशा की तरह नव निर्वाचित अधिवक्ता संघ को अधिवक्तागण के बेहतरी के कामों में सहयोग प्रदान करेंगे।आज अधिवक्ता संघ के सभागार को सजाने संवारने में विशेष योगदान सुनिश्चित करने वाले अधिवक्ता बंधुओं का सम्माननीय न्यायाधीशों के कर कमलों से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पश्चात मंचासिन अतिथियों का पदाधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।इस संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल त्रिपाठी ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम खेत्रपाल ने किया । इन पलों में संघ के वर्तमान अध्यक्ष रजनीश बघेल तथा निवृतमान अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल ने अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ कर्मचारी रफीक खान के सेवानिवृत्ति पर शाल श्रीफल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभ कामनाएं दी।

आज इन यादगार पलों में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी,वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण शामिल रहे, यह जानकारी देते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से 28 फरवरी शनिवार को लंबे अरसे बाद आयोजित प्रेसिडेंशियल डीनर हेतु सभी मेंबर्स ऑफ द बार को आमंत्रित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!