A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अखिल भारत हिन्दू महासभा को संस्थापक श्री विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई और श्री सावरकर जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया 

संवाददाता जितेंद्र मालवीय

**इटारसी।*कल VID-20260227-WA0064 दिनांक 26/02/2026को श्री* विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर इटारसी स्थित जय स्तंभ पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष उदय मसानिया ने कहा कि पंडित वीर सावरकर को अंग्रेजों द्वारा काला पानी की सजा दी गई थी। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश की स्वतंत्रता और हिंदुत्व की विचारधारा के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उदय मसानिया ने बताया कि सावरकर ने ‘हिंदुत्व’ शब्द को स्थापित किया और वे एक प्रखर राष्ट्रवादी, कवि, लेखक तथा समाजसेवी थे।

नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय ने अपने संबोधन में वीर सावरकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया और निरंतर संघर्ष कर हिंदुत्व की भावना को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया। मुख्य रूप से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे अनिल मेहरा नगर उपाध्यक्ष

मनोज भाट नगर उपाध्यक्ष

सोनू कुछबंदिया ,संजय

अभिषेक राजपूत ,रोहित मालवीय तुषार परते ,मितलेश अहिरवार, यश पटेल

Back to top button
error: Content is protected !!