A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांवों में लगी चकबन्दी चौपाल

बैठक में सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल, चकबंदी कर्ता, ग्राम प्रधान एवं चकबंदी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

डुमरियागंज तहसील – ग्राम  बढनी चाफा के पंचायत भवन पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, उप संचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई।

बैठक में सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल, चकबंदी कर्ता, ग्राम प्रधान एवं चकबंदी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों की समस्याएं मौके पर सुनी गईं तथा कुल 09 जनशिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वरासत की कार्यवाही पूर्ण कराने की मांग पर सहायक चकबंदी अधिकारी, डुमरियागंज को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

नौगढ़ तहसील – ग्राम जगमोहनी

ग्राम जगमोहनी में डॉ. ललित कुमार मिश्रा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में चौपाल हुई।

धारा-9 की पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण हेतु चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा काश्तकारों के प्रश्नों का समाधान किया गया।

इटवा तहसील – ग्राम सेमरी तप्पा हीर

चकबंदी अधिकारी इटवा श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल आयोजित हुई।

अंतिम अभिलेख निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा वरासत, बैनामा आदि से संबंधित वादों का निस्तारण कर ग्रामीणों

की समस्याओं का समाधान किया गया।

तीनों ग्रामों के ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के लिए आभार प्रकट

Back to top button
error: Content is protected !!