A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

Result: मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, रामवीर को पहनाई माला, सपा में छाने लगी मायूसी

Screenshot 20241123 142251भाजपा प्रत्याशी समर्थकों से बात करते हुए – फोटोकुंदरकी उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही 12 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला दोपहर तक घोषित हो जाएगा। पढें पल-पल का अपडेट….।सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या
कुंदरकी उपचुनाव में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष और ढंग से होता, तो समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से जीत हासिल करती। उन्होंने चुनाव के दौरान पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाने, राशन डीलरों और ग्राम प्रधानों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि चुनाव से दो दिन पहले से ही माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर विशेष पर्चियों के आधार पर वोटिंग की अनुमति दी गई, जबकि अन्य लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने इसे संविधान के लोकतंत्र की हत्या करार दिया।Screenshot 20241123 142616मुरादाबाद में समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह – फोटो : रामवीर एक लाख वोटों से आगे, रिजवान को सिर्फ 12 हजार मत
19वें राउंड की गिनती के अनुसार रामवीर सिंह को 111470 जबकि मोहम्मद रिजवान को 12933 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह सपा के मोहम्मद रिजवान से 98,537 वोट से आगे हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह की बढ़त लगातार जारी है। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए आगे चल रहे हैं। राउंड 17 में रामवीर सिंह को 102528 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 11,519 वोट मिले। राउंड 18 में रामवीर ने 1,07,163 वोट प्राप्त किए, वहीं रिजवान को 12,174 वोट मिले। राउंड 19 में भी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 1,11,470 वोट हासिल किए, जबकि रिजवान को 12,933 वोट मिले। अब तक की गिनती में रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान से बड़ी बढ़त बना ली है।मुरादाबाद में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, रामवीर को पहनाई माला
कुंदरकी सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार हाजी रिजवान को हर राउंड में पीछे छोड़ते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी है। 18वें राउंड की गिनती तक रामवीर सिंह लगातार आगे रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा जीत की ओर बढ़ते हुए नजर आ रही है। इसी बीच रामवीर सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा और सभी कार्यकर्ता शांति बनाए रखें। रामवीर ने साथ ही कहा कि वह जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।रामवीर की लहर जारी, 16वें राउंड में 9,67508 वोटों के साथ बढ़त
कुंदरकी उपचुनाव के 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की लहर जारी है। इस राउंड में रामवीर सिंह ने 5,675 नए वोट जोड़े, जिससे कुल वोटों की संख्या 97,508 हो गई। वहीं, सपा के मोहम्मद रिजवान को 231 वोटों का ही इजाफा हुआ और उनकी कुल वोट संख्या 10,417 रही। बसपा के रफतुल्ला को 17 वोट और आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 132 वोट मिले। एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश ने भी 544 नए वोट हासिल किए, जिससे उनकी कुल वोट संख्या 3,376 हो गई। अन्य उम्मीदवारों के वोट भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा की बढ़त स्पष्ट नजर आ रही है। कुल मिलाकर, इस राउंड में कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

01:09 PM, 23-Nov-2024
Kundarki chunav Result: 15वें राउंड में भाजपा 91,833 वोटों के साथ सपा के रिजवान से 87,091 वोटों से आगे

कुंदरकी उपचुनाव के 15वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह ने लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस राउंड में रामवीर सिंह को 91,833 वोट मिले, जबकि सपा के मोहम्मद रिजवान को 10,417 वोट मिले। भाजपा ने सपा को 87,091 वोटों से पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके साथ ही कुल 1,18,155 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस राउंड में बसपा के प्रत्याशी रफतुल्ला को 542 वोट मिले, जबकि आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू को 4,865 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश को 3,376 वोट, स्वतंत्र उम्मीदवार मस्रूर को 69 वोट, और शोकिन को 170 वोट मिले हैं।
01:03 PM, 23-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी जीत की तरफ, सपा से 77,246 वोटों से आगे

कुंदरकी उपचुनाव की वोटों की गिनती में भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है। 14वें राउंड में भाजपा के रामवीर सिंह 86,539 वोटों के साथ सपा के मोहम्मद रिजवान से 77,246 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। सपा को इस राउंड में 9,293 वोट मिले जबकि बसपा को 501 वोट प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 1,04,296 वोटों के साथ आधे मतों से ज्यादा की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बढ़त के साथ भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह का जीतने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।कुंदरकी चुनाव में भाजपा की शानदार बढ़त, सपा को 74 हजार मतों से अंतर से पीछे छोड़ा

कुंदरकी उपचुनाव में 13वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सपा को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भाजपा को कुल 82,503 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को केवल 7,935 वोट ही प्राप्त हुए। भाजपा को 74,568 वोटों के विशाल अंतर से बढ़त मिली है। इससे समर्थकों और पार्टी में खुशी है। भाजपा के पक्ष में आ रहे रुझान पार्टी के लिए राहत भरी खबर है। खासकर इस मुकाबले में जहां सपा ने लगातार अपनी पकड़ बनाए रखी थी।

11:42 AM, 23-Nov-2024
Kundarki chunav Result:: रामवीर सिंह 62 हजार मतों से आगे, कुंदरकी में दिख रहा भाजपा का जादू
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की दसवें राउंड की मतगणना में कुल 75,439 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 62,111 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 7,029 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 55,082 वोटों की भारी बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशी चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,967, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 2,042, और रफतुल्ला (बसपा) को 366 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 29, मस्रूर को 41, मोहम्मद उबैश को 39, मोहम्मद उवैश को 70, रिजवान अली को 149, रिजवान हुसैन को 310, शौकीन को 99 और नोटा को 187 वोट मिले हैं।

11:38 AM, 23-Nov-2024
Kundarki chunav Result: रामवीर से काफी पिछड़े रिजवान, सपा 52 हजार मतों से पीछे
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में नौवें राउंड तक कुल 64,690 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 52,497 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 6,416 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 46,081 वोटों की विशाल बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,700, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,975, और रफतुल्ला (बसपा) को 299 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 24, मस्रूर को 31, मोहम्मद उबैश को 32, मोहम्मद उवैश को 62, रिजवान अली को 127, रिजवान हुसैन को 267, शौकीन को 87 और नोटा को 173 वोट मिले हैं।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!