A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

न्यू ईरा एनजीओ द्वारा स्कूली बच्चों संग कुछ अनमोल पल साझा किए

पठानकोट पंजाब: न्यू ईरा एनजीओ पठानकोट सदस्यों द्वारा माड़ल टाउन स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रेन के बच्चों के संग कुछ अनमोल पल साझा किए गए। जानकारी देते हुए संस्था के चेयरमैन समीर गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा इस स्कूल में समय-समय पर छात्रों के लिए सेवा प्रोजेक्ट्स लगाए जाते हैं और सभी सदस्यों को इससे बहुत सुख शांति का अनुभव महसूस होता है। संस्था के सचिव बलवान ठाकुर, वाइस चेयरमैन विशाल महाजन और राजेश महाजन ने कहा कि प्रभु कृपा से आने वाले समय में भी ऐसे सेवा प्रोजेक्ट्स जारी रहेंगे। सदस्यों द्वारा छात्रों को बिस्कुट, जूस इत्यादि के गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए। इस मौके पर राजनेता और समाजसेवी रमेश टोला, डा मनदीप शर्मा, डॉ इंशात महाजन,बीमा विकास अधिकारी पंकज गुप्ता, रवि गुप्ता और अर्जुन सिंह सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

IMG 20241123 WA0052

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!