A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023COVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024MP Election 2023अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरबिहारमनोरंजनराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ उदवंतनगर के प्रखंड अध्यक्ष बने रितेश

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है – मंटु

उदवंतनगर। बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ उदवंतनगर प्रखंड के सांगठनिक ईकाई का चुनाव प्रखण्ड कालोनी विद्यालय में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ मंटू ने किया। जिसमें रीतेश कुमार को सर्व सम्मति से उदवंंतनगर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंटू ने कहा कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ हमेशा से शिक्षकों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। शिक्षक अपनी समस्या से अवगत करावें। परमेश्वर राम ने कहा कि संघ शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। नव मनोनीत अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि शिक्षक हित में कार्य करूंगा। मौके पर जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू, उपाध्यक्ष परमेश्वर पासवान, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष राणा, सचिव विजय कुमार, चन्द्र देव कुमार, हरेन्द कुमार, सुनिल पासवान, संतोष कुमार, प्रेमजीत कुमार, अविनाश कुमार, संजय पाण्डेय, गोपाल कुमार, हबीबुल हक ,आफताब अहमद, अशोक कुमार, राधेश्याम ठाकुर, पुष्पेन्द्र, रामदेव राम, राजू कुमार, रत्न, सुरेन्द्र कुमार, प्रखंड लाल बाबू पासवान, श्याम सुंदर दास, हनान, दीनानाथ कुमार, विजय कुमार सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!