महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव मे भारी बहुमत के साथ विजय मिलने के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्साह मे दिख रही है। भाजपा के पक्ष मे बने माहौल को भुनाने के लिए अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व नववर्ष मे 1जनवरी से 15जनवरी तक सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य मे डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के अवसर पर नई दिल्ली मे रविवार को केंद्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला मे भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र मे मे ऐतिहासिक जीत के लिए बावनकुले को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर देशभर के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य मे चल रहे सदस्यता अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बावनकुले ने कहा कि 1जनवरी 2025 से 15जनवरी तक पूरे प्रदेश भर मे यह अभियान चलाया जायेगा। 05 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जायेगा।
2,503 Less than a minute