A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

जिला संवाददाता अंगद यादव अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर
जैतपुर थाने के नरायनपुर के पास दोस्त की बाइक से जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी आजमगढ़ जनपद के सकतपुर निवासी विवेक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इनकी निशानदेही पर अवैध असलहा भी पुुलिस ने बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि सकतपुर गांव के घनश्याम का उसके घर आना-जाना ज्यादा था। इसी बात से वह नाराज चल रहा था। दो जनवरी को जब घनश्याम अपने मित्र अशोक के साथ फुलवरिया बाजार खरीदारी करने जा रहे थे, तभी योजनाबद्ध तरीके से जैतपुर के अंगराघाट निवासी अपने मित्र संदीप और आशीष कुमार, आजमगढ़ के डेमूडीहा किशनदेवपट्टी निवासी गौरव उर्फ भोला व राजन के साथ मिलकर घटना का अंजाम दिया था।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 🌺जिला - हेड / संपादक / 🗞️/अंबेडकर नगर / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!