A2Z सभी खबर सभी जिले कीखरगोन

सेगांव में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 

सेगांव में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 

 

सेगांव:-मध्यप्रदेश शासन और स्कूल शिक्षा विभाग कि और से स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में  सीएम राइज स्कूल परिसर सेगांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या एवं शासकीय सीएम राइज स्कूल के छात्र, छात्राएं शिक्षक ,शिक्षिकाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो कि उपस्थित में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया जिसमे सूर्य नमस्कार की तीन आवृत्तियों में बारह आसन विधि पूर्वक कर प्रणायाम किया गया !इस अवसर पर रेडियो के माध्यम से पूर्व में स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो में दिए गए भाषण को भी सुनाया गया !साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश शासन का भी रेडियो के माध्यम से संदेश सुनाया गया! इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हीरालाल पाटीदार, संतोष राठौर, सरपंच शांतिलाल चौहान हरिओम यादव,संदीप कॉपरनिस बी ई ओ,महेश कुमार निशोद प्राचार्य कन्या. उ.मा.वि. सेगांव ,देवराम पंवार जनशिक्षक कन्या.उ.मा.वि सेगांव, गजानंद दवाने योग शिक्षक,प्रकाश पटेल योग शिक्षक,मिश्रीलाल शैते, सरदार मोरे ,प्रवीण भावसार ,राजेश गुप्ता ,भूपेन्द्र पाटीदार, कैलाश पाटीदार ,लखन राय, सुभाष मुकाती जगदीश अलावे एवं बड़ी संख्या में स्कूली शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं शामिल हुए!                                                                                                          सेगांव से प्रवीण यादव की खबर          

Back to top button
error: Content is protected !!