A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाराज सिंह ठाकुर बने जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिला अध्यक्ष बने महाराज सिंह

विदिशा – ‌ ‌ भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन चुनाव वर्ष 24 के अंतर्गत जिला अध्यक्ष का निर्वाचन चुनाव अधिकारी श्री विवेक शेजवलकर की सहमति से श्री महाराज सिंह दांगी जी कुरवाई को भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिला अध्यक्ष बनाया गया।आप पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में जनपद अध्यक्ष कुरवाई पति है। आप कुरवाई विधायक प्रतिनिधि भी है। ‌ आपको भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व शिक्षक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने निम्न विभिन्न संगठनों की तरफ से आपको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई दी। लायन अरुण कुमार सोनी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है।मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के आप प्रदेश उपाध्यक्ष है। समग्र शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश के आप उपाध्यक्ष है । आप द इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी है।लायंस क्लब विदिशा के आप अध्यक्ष हैं। शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के आप जिला सह संयोजक है।मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा के आप जिला अध्यक्ष हैं । राष्ट्रीय कवि संगम के आप जिला संरक्षक हैं। महाराणा प्रताप कॉलेज के आप जॉइंट सेक्रेटरी हैं। इसके साथ ही आप रेड क्रॉस सोसाइटी विदिशा, सार्वजनिक वाचनालय विदिशा, अग्रवाल भोजनालय सेवा समिति विदिशा के लाइफ मेंबर भी है। आपने अपनी समस्त संगठनों की तरफ से आपको हार्दिक मंगल शुभकामनाएं देते हुए आपके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!