A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुलताना थानाधिकारी ने बालिकाओं को बताए आत्मरक्षा के टिप्स

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

झुंझुनूं/सुलताना. जिला ब्रांड अम्बेसडर अंकिता क्यामसरिया व वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक निकिता क्यामसरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 51 बालिकाओं को सुलताना पुलिस थाने का निरीक्षण करवाया गया। सुलताना थानाधिकारी रवीन्द्र सिंह ने बालिकाओं को पुलिस थाने का निरीक्षण करवाकर उनको आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुलिस थाने में सभी बालिकाओं को तिलक लगाकर व रक्षा सुत्र बांधकर राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस थाना स्टाफ में एएसआई हवासिंह, एचसी कृष्ण कुमार, एचएम राजकुमार, अनिल कुमार ने बालिकाओं को जागरूक किया। महिला कांस्टेबल वन्दना कुमारी और विकास कुमारी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!