
छत्तीसगढ-: छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा जिले मे एक तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार इस टक्कर से बाइक सवार लगभग पचास मीटर तक घसीटता रहा। जानकारी के अनुसार इस हादसे मे बाइक सवार पिता पुत्री की मौत हो गई। बाइक चालक की पत्नि इस घटना मे दूर जाकर गिर गई जिससे उनकी जान बच गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार यह दुर्घटना अकलतरा थाना अंतर्गत अमरताल क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों मे सुकली निवासी केशव राठौर और उसकी पुत्री पूर्णिमा राठौर है। मृतक की पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी अनुसार मृतक केशव पत्नि और पुत्री के साथ अपने ससुराल गांव जा रहा था तभी रास्ते मे अचानक से यह दुर्घटना घटित हो गई। जानकारी अनुसार यह दुर्घटना रविवार की सुबह अकलतरा के अमरताल के पास हुई। इस घटना के बाद से ट्रेलर का चालक फरार हो गया। जानकारी अनुसार यह घटना इतनी भयानक हुई कि घटना मे पिता पुत्री का शव सड़क किनारे बिखरे मिले। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। जानकारी अनुसार ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।