A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

37 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या की आशंका

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदा की रिपोर्ट

इटियाथोक गोंडा
सोमवार को ग्यारह बजे मछली विक्रेता का शव खाई में उतराता मिला। युवक का मोबाइल जूते और साइकिल शव से चार सौ मीटर दूर कच्ची सड़क के किनारे पड़ा था। धर्मेई गांव का उमेश कश्यप 37 पुत्र श्रीराम
पारासराय देवरिया अलावल मार्ग पर 27 नंबर चौराहा बैजपुर पर मछली बेचने का काम करता था। रविवार की शाम वह घर नहीं पहुंचा था।रात भर परिजनों ने उसकी खोजबीन की मगर पता नहीं चल सका। सुबह पुत्र अरुण ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।करीब ग्यारह बजे सरयू नहर पुल के पास कच्ची सड़क के किनारे परिजनों ने मृत उमेश की साइकिल मोबाइल व जूता पड़ा मिला।यहां से चार सौ मीटर दूर सरयू नहर के किनारे खाई में उमेश का शव उतरवाता दिखाई दिया।खाई के पास ही उमेश का कपड़ा व पर्स पड़ा था।पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।कान और नाक से खून रिस रहा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की है।मृत युवक की पत्नी संगीता व दो पुत्र अरुण व अतुल हैं।IMG 20250127 WA0268

Back to top button
error: Content is protected !!