A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमहासमुंद

ग्राम पंचायत कुसमीसरार में किया गया तिरंगे का अपमान

ग्राम पंचायत कुसमीसरार में किया गया तिरंगे का अपमान

Screenshot 20250127 0933282 4

महासमुंद:-सरायपाली तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुसमीसरार में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ऐसा मामला आया जिसमें ग्राम पंचायत भवन में तिरंगे का अपमान किया गया हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे करके उल्टा बांधा गया था।
Screenshot 20250126 2221212 6

प्रति वर्ष की भाँति इसवर्ष भी स्कूल के छात्र छात्राओं का रैली शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सत्यप्रकाश साहु (अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिती शा.उ.मा.शाला कुसमीसरार) पंचायत भवन तिरंगे की सम्मान मे पंहुचे। तब तिरंगा झंडा उल्टा था, फिर जब शाला प्रबंधन अध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू द्वारा तिरंगे का अपमान देखा नहीं गया तो टोकने पर सचिव द्वारा आनन फानन में तिरंगा को उतारकर सीधा करने लगे ,सचिव नरहरि सुरजाल की अगुवाई मे सरपंच शिवप्रसाद बारिक की उपस्थिति मे यह कार्य हुआ था।

विडियो मे शिक्षक बंधु राष्ट्रीय ध्वज ठीक करके फिर से सीधा बांध रहे हैं।
पंचायत भवन परिसर भी साफ सफाई नहीं है, प्रांगण में बैठने के लिए दरी या कुर्सी की भी व्यवस्था नहीं किया गया था, सभी छात्र छात्राएं खड़े रहे ,पंचायत भवन परिसर मे शौचालय एवं पानी की व्यवस्था भी नहीं है। फिर अध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू द्वारा मीडिया को सूचित किया गया । इस तरह से इन कर्मचारियों की व्यवस्था है।

सनत कुमार दास
महासमुंद रिपोर्टर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज”

Back to top button
error: Content is protected !!