A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटदेश

चंपारण के लाल मधुरेंद्र को मिलेगा महान दानवीर धनुर्धर कर्ण पुरस्कार

भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को मिलेगा कर्ण पुरस्कार

IMG 20250210 WA0641चित्रकूट 10 फरवरी 2025

चंपारण के लाल मधुरेंद्र को मिलेगा महान दानवीर धनुर्धर कर्ण पुरस्कार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को मिलेगा कर्ण पुरस्कार

कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंग मदद फाऊंडेशन द्वारा भागलपुर में कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे चंपारण के लाल मधुरेंद्र

जनपद चित्रकूट मोतिहारी विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर आगामी 21 फरवरी 2025 को भागलपुर में अंग जन गण, अंग मदद फाऊंडेशन और अंगिका सभा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश के चर्चित अन्तर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल और बिहार प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि वरिष्ठ समाज हितैषी डॉ रतन कुमार मंडल की अध्यक्षता में होने वाले इस समागम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम शामिल है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कला के क्षेत्र में सैकड़ों से अधिक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित होकर देश और राज्य को गौरवान्वित किया है। इसकी कला समाज को हमेशा सकारात्मक संदेश देती हैं। मौके पर उपस्थित देश के वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी प्रसून लतांत समेत चंपारण के दर्जनों शिक्षाकर्मियों व प्रबुद्ध लोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को बधाई दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!