
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने नगर निगम को चुकाया 11.86 करोड़ संपत्ति कर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर 24 करोड़ संपत्ति कर बकाया था । नगर निगम के लगातार प्रयासों के बाद बड़ी सफलता मिली । नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि संपत्ति कर वसूली के लिए पत्राचार किया गया था । एएमयू ने हाल ही में 4 करोड़ और सोमवार को 7.86 करोड़ सहित कुल 11.86 करोड़ रुपए नगर निगम में जमा किए ।
[yop_poll id="10"]



