A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*जिलाधिकारी ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा*

आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सहभागिता योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। जिलाधिकारी ने सहभागिता योजना में जनपद के प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पशुपालन विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोशालाओं के साथ सभी चरागाहों में चारे की बुवाई सुनिश्चित की जाये।पशु चिकित्सा अधिकारी टोडरपुर को कई चरागाहों में चारे की बुवाई के सम्बन्ध में कोई कार्रवाई न करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चारे की बुवाई के सम्बन्ध में पर्याप्त जानकारी न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उप जिलाधिकारी सवायजपुर को फोन कर उन्होंने लमकन गाँव में चरागाह की भूमि से अवैध कब्ज़ा हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चरागाहों से अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई अगले 10 दिन में पूर्ण की जाये। टोडरपुर विकास खण्ड में अवशेष 2 गोशालाओं में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। लगे हुए कैमरों की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित की जाये। रिकार्डिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। गोशालाओं की अनवरत निगरानी जनपद के कंट्रोल रूम से की जाये। सभी विकास खण्डो में गोशालाओं के निरीक्षण का एक रोस्टर बनाया जाये। गोशालाओं के भुगतान को निर्बाध रखा जाये। समय से भुगतान के लिए उन्होंने पशुपालन व ब्लॉक की टीम को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि गोवंश के समुचित पोषण की व्यवस्था की जाये। साइलेज क्रय के लिए टेंडर की कार्रवाई जल्द पूर्ण की जाये। मार्च माह में भूसा टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाये। सभी गोशालाओं में केयरटेकर की 24 घंटे उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। गोशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।


Back to top button
error: Content is protected !!