A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ने की जल निगम ग्रामीण की बैठक

आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं के कार्य में तेजी लायी जाये। कनेक्शनों की संख्या बढ़ाई जाये। उन्होंने अब तक शत प्रतिशत संतृप्त हो चुके 7 विकास खण्डो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक एनओसी ससमय प्राप्त कर ली जाएं। परियोजना वाले गावों के प्रधानों व स्थानीय लोगों से संवाद किया जाये। ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता समिति की प्रतिमाह रिपोर्ट प्राप्त की जाये। पेयजल की शुद्धता व निर्बाधता सुनिश्चित की जाये। सम्बंधित प्रधानों का वाट्सअप ग्रुप बनाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अधिशाषी अभियंता जल निगम एके त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!