*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई नगर निकाय की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक*
विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की कार्य योजना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकायों में नलकूप संचालन के बेहतर क्षमता के जेनरेटर की ही खरीद की जाये। नगर पालिका हरदोई के अधिशाषी अधिकारी को उन्होंने कहा कि हर्ष उदय सिंह पार्क का सुंदरीकरण कराया जाये। पार्क की चहारदीवारी को ऊँचा किया जाये तथा पार्क का विस्तारीकरण कराया जाये। कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर हरियाली लगायी जाये तथा सड़क मार्ग के किनारे इंटरलॉकिंग करायी जाये। गलियों में सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाये। दो पानी के टैंकरों व एक मोबाइल टॉयलेट की खरीद की जाये। निर्वाचन कार्यालय के पीछे की भूमि पर यूरिनल बनवाया जाये। कलेक्ट्रेट परिसर में चार स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए जाएं। कलेक्ट्रेट परिसर को आगामी बारिश में जल भराव से बचाने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य कराया जाये। बिलग्राम नगर पालिका, गोपामऊ नगर पंचायत, माधोगंज नगर पंचायत के विभिन्न प्रस्तावों पर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, माननीय पालिका अध्यक्ष हरदोई, बिलग्राम व गोपामऊ, सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में एक छात्रा का हुआ दर्दनाक मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
21/02/2025
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी
21/02/2025
केवल जनपद प्रयागराज की 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा 9मार्च को कराई जाएगी शेष विषयों की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होंगी।
21/02/2025
विदेश से MBBS करने के लिए भी नीट पास करना अनिवार्य, MCI के नियम पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर।
21/02/2025
जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री।
21/02/2025
मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था।
21/02/2025
दो आंगनबाड़ी सहायिका और एक कार्यकर्ता को लापरवाही के चलते बाल विकास परियोजना अधिकारी नलाछा ने तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति के जारी किया आदेश
21/02/2025
ग्राम सिवनी टोला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा
21/02/2025
बार्शी पोलीस ठाण्यातील सीसीटीव्ही फुटेजमधून पोलिसी अत्याचार उघड – एपीआय ज्ञानेश्वर उदार आणि एपीआय दिलीप ढेरे यांनी विनोद जाधव यांना मारहाण केल्याचे स्पष्ट
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!