A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

सीताबर्डी फ्लाईओवर पर यातायात 6से 15 मार्च तक प्रतिबंधित

नागपुर:- नागपुर शहर की यातायात पुलिस नियंत्रण शाखा ने लोकनिर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग उप विभाग क्रमांक 2 के द्वारा रखरखाव कार्य को सरल बनाने हेतु 6 मार्च से 15 मार्च 2025 तक सीताबर्डी फ्लाईओवर पर यातायात पर प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा की है। निर्धारित समय में फ्लाईओवर में थर्मो प्लास्टिक पेंट एवं मीडियन मार्कर लगाने का कार्य किया जायेगा इस दौरान 6से 10 मार्च तक रात 11बजे से सुबह 05तक मॉरिशस कॉलेज टी पाइंट से रहाटे कॉलोनी चौक तक यातायात एकतरफा खुला रहेगा। विपरित दिशा में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 11से 15 मार्च रात 11बजे से सुबह 05तक यातायात परिवर्तन किया जायेगा। जिसमे रहाटे कॉलोनी चौक से मॉरिशस कॉलेज टी पाइंट तक आवागमन की अनुमति रहेगी। जबकि दूसरी ओर का मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वारा जारी किया गया -: रहाटे कॉलोनी से मॉरिशस टी पाइंट तक जाने वाले वाहन लोकमत चौक , पंचशील चौक , झांसीरानी चौक, और वेरायटी चौक के साइड रोड का उपयोग कर सकेंगे।यातायात विभाग द्वारा अचानक से हुई इस घोषणा ने नागरिकों को आश्चर्यचकित किया है। साधारणत: इस प्रकार की अधिसूचनाएं यातायात असुविधा को कम करने के लिए समय से पहले ही जारी की जाती है। परन्तु 06 मार्च को लागू होनेवाली यह घोषणा उसी दिन जारी की गई जिससे नागरिकों को इसके लिए तैयार रहने का बहुत कम समय मिल सका है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!