A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधूरा – कौशलेंद्र सिंह

IMG 20250310 WA0001
गाजीपुर। भारत मे पुरातन काल से महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है,लेकिन मुगल काल व अंग्रेजी हुकूमत के लम्बे काल खण्ड मे मान, सम्मान , स्वाभिमान के रक्षा के लिए नारी शक्ति को नेपथ्य में जाना पड़ा जबकि उस दौर मे विषम परिस्थितियों में भी शक्ति स्वरूपा महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, जीजा माता, अहिल्या बाई होलकर, अवन्तिबाई जैसी मातृशक्तियों की संघर्ष गाथाएं हमारे इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे अंकित है। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल (सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग) ने सम्बोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगज़ेब के आतंक के दौर मे राजमाता जीजा माता ने शिवाजी जैसे वीर और साहसी योद्धा का निर्माण किया था जिन्होंने भारत को मुगल शासकों के विस्तारवादी सोच को लगाम लगाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास महिलाओं के योगदान वर्णन के बिना अधुरा रहेगा जिसमे सावित्री बाई फुले, दुर्गा भाभी जैसी मातृशक्तियों ने प्रत्येक काल खण्ड में महिलाओं के मान सम्मान और योगदान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, सावित्री बाई फुले आदि के सोच सपनो तथा उनके अधुरे काम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पुरा कर रहे हैं।राज्यसभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने अंत्योदय के बाद अगर सबसे ज्यादा काम हुआ है तो वह नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी नेतृत्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा किया और उनका सम्मान करते हुए महिला मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं।उनकी सोच है कि देश की महिलाएं मजबूत और समृद्ध होगी तो हमारा देश विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि देश की विरांगनाओं ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए उन्होने देश को गौरवान्वित करते हुए नारी शक्ति का परचम विश्व में लहराया है।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने महिलाओं को उनके विशेष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मे नारी शक्ति का अनादि काल से बड़ा महत्व रहा है शक्ति के पुजा मे निहित शक्ति स्वरूप देवीयों के रूप में मातृ शक्ति को पूजने का काम होता रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।कार्यक्रम को पू्र्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, पारसनाथ राय,पूनम मौर्य,माया सिंह, मीरा श्रीवास्तव, किरन सिंह, ज्योत्सना आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह ने किया। कार्यक्रम मे संयोजक जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर,सरोज मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, लालसा भारद्वाज,राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, नीतीश दूबे आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर खेल , स्वास्थ्य,शिक्षा,बैंक, चिकित्सा, समाज सेवा आदि के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत उषा बनवासी,डा ज्योति शर्मा, अमृता यादव,सुनीता शर्मा,प्रतिमा मिश्रा, खुशबू वर्मा, वंदना सिंह, अनुपमा यादव, मनोरमा शर्मा,शशि यादव, अर्पिता सिंह,नीलू यादव को मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह सदस्य केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, सांसद राज्यसभा डा संगीता बलवंत व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मानित किया।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!