
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर सगमा से प्रखण्ड क्षेत्र के सोनडीहा पंचायत अंतर्गत पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनडीहा ( दक्षिण ) के प्रांगण में दिन शुक्रवार को सहायक शिक्षिका की विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेडमास्टर मनोहर दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वह पुष्प माला पहनाकर किया गया।
विद्यालय के सहायक शिक्षिका कांति कुमारी अपने पद से 28 फरवरी 2025 को सेवानिवृत्ति हुई। सेवानिवृत्ति शिक्षिका सन् 2004 को राजकीय मध्य विद्यालय चित विश्राम में शिक्षिका के पद पर योगदान दिए थे। जबकि स्थानांतरण के बाद सन् 2018 में पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनडीहा ( दक्षिण ) में सहायक शिक्षिका के पद पर योगदान दी थी।
जो आज उनको विदाई सह सम्मान समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व जिला जज श्री सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमारे गांव में पहले एक भी स्कूल नहीं था जो हमारे घर परिवार के लोगों ने अपना निजी जमीन देकर स्कूल बनवाने का काम किया और मैं भी इसी स्कूल में पढ़ाई किया हूं। आज बहुत खुशी की बात है कि इस स्कूल को पीएम श्री देकर सम्मानित किया गया। और बहुत जल्द इस स्कूल को इंटर मिडिएड हो रहा है। आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा एक आईना की तरह होता है। और शिक्षक एक अंधेरा से उजाला में लाने का काम करते हैं, एक मार्गदर्शन देते हैं गलत रास्ते से सही रास्ते ले जाने का काम करते हैं। वही प्रवक्ता के रूप में कई बड़े लोगों ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा एक ऐसा धन है जो इसमें कभी भी बटवारा नहीं किया जा सकता है शिक्षा देने से और शिक्षा मिलता है ज्ञान बढ़ता है।
वहीं विदाई सब सम्मान समारोह में विद्यालय के हेड मास्टर सहित सभी शिक्षको ने प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया। इधर अभिभावक वह बच्चों ने सहायक शिक्षिका कांति कुमारी को माला पहनाकर वह उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को गमगीन बना दिया। विदाई के समय सभी शिक्षक एवं बच्चों के आंखों से आंसू छलक पड़े। मैडम के गले लगा कर सभी बच्चे भावुक होकर रोने लगे।
कार्यक्रम का संचालन पंकज राय के द्वारा किया गया। अंत में सेवानिवृत्ति शिक्षिका कांति कुमारी को गाजे बाजे के साथ विदा किया गया। मौके पर सगमा स्कूल से धर्मेंद्र शाह, कटहर खुर्द से सुनेय राम, शीताराम, बैलीया से ललन सिन्हा,गणेश साह, घघरी से देवनंदन यादव, दीपक यादव, उत्तरी सोनडीहा से ललित राम, नंदकिशोर यादव, पुत्तुर से जयराम यादव, बीरबल से राजकुमार, पूर्व शिक्षक रामचंद्र राम, कंप्यूटर शिक्षक प्रफुल्ल यादव, प्रधानाध्यापक मनोहर दास, मो0 इस्लाम अंसारी, विष्णु यादव, सुरेश यादव, मनोज यादव, संजीव वर्मा, उमाशंकर यादव, हरिओम कुशवाहा, राजेश यादव, देवेंद्र यादव, सिकंदर राम,स्कूल अध्यक्ष अक्षय गुप्ता, समाजसेवी राजू प्रसाद गुप्ता, गौरीशंकर यादव, जीवराखन यादव, महेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, द्वारकानाथ पाण्डे, कमलेश पाण्डे, एंद्रशेखर पाण्डे, प्रियाका पाण्डे सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थित थे।





