A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

चैत्र मास नवरात्र 2025 का आज से शुभारंभ

।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज की ओर से सभी भक्तजनों को हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, उगादी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आज रविवार 30/3/2025 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। आज ही देश के विभिन्न राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी भी मनाई जा रही है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ भी है। महाराष्ट्र सहित पूरे देशभर में आज से नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तगण आज सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन पूजा हेतु उत्साह पूर्वक पहुंच रहें हैं। इस बार देवी मां गज यानि हाथी पर सवार होकर आ रहीं हैं। इस दृष्टिकोण से नवरात्र को सुख समृद्धिदायक माना जा रहा है। नागपुर में भी भक्तगण सुबह से देवी मंदिरों मे पूजा आराधना कर रहे हैं। छत्तीसगढ में भी भक्तगण देवी मंदिरों में दर्शन पूजा कर रहे हैं। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छग• के रतनपुर माहामाया देवी मंदिर में भक्तजन 19 घंटे दर्शन कर सकते हैं। सप्तमी पर पूरी रात मंदिर खुला रखा जायेगा। डोगरगढ़ बम्लेश्वरी देवी मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित किये जायेंगे। छग•के चंद्रपुर में देवी चंद्रहासिनी मंदिर में नौ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दंतेवाड़ा में दंतेशवरी देवी मंदिर में सुबह शाम आरती पूजा का इस अवसर पर लाइव प्रसारण किया जायेगा। छत्तीसगढ के कोरबा में सर्वमंगला देवी मंदिर में नवरात्र में सुबह 06बजे से रात 10बजे तक दर्शन किया जा सकता है। यहां पर दस हजार ज्योति कलश प्रज्वलित करने की व्यवस्था की गई है। गरियाबंद छग• के जतमई माता मंदिर में दर्शन सुबह 06बजे से शाम 07बजे तक संभव है। खल्लारी माता मंदिर महासमुंद छग• में 24 घंटे भक्तजनों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था बनाई गई है। पाताल भैरवी देवी मंदिर राजनांदगांव में प्रसाद स्वरूप जड़ी बूटियों वाली खीर भक्तजनों को वितरित की जायेंगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!