A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

मौ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका सोनम परिहार (23) पत्नी अशोक परिहार की शादी मात्र दो वर्ष पूर्व मौ कस्बे के भारत सिंह परिहार के पुत्र के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह सोनम का शव ससुराल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया।

ससुराल पक्ष का दावा है कि सोनम ने आत्महत्या की है, लेकिन मायके वालों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। सोनम के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर दी गई है। मृतका के मायके वाले करगमा से पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

सोनम के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। उसे मानसिक एवं शारी

रिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और अब इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मौ कस्बे में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कुछ लोग इसे घरेलू कलह का मामला मान रहे हैं, तो कुछ इसे दहेज हत्या करार दे रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सोनम के पति अशोक परिहार सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!