
सम्राट अशोक के महान कार्य आज भी अनुकरणीय
युद्ध को देखकर हिंसा त्याग दी और शांति और अहिंसा का मार्ग चुना
एक ऐसा अखंड भारत दिया जिसमें सभी जाति धर्म के लोग रह सकें
चंदौली जिले के चकिया इलाके में भी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान मौर्य की जयंती को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर धूमधाम से मनाया गया। साथ ही उनके आदर्शों और कार्यों पर चर्चा की गयी।चकिया निर्भयदास हनुमान मंदिर प्रांगण में विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव के कुशल नेतृत्व में सम्राट अशोक महान की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती को बहुत ही धूमधाम से भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।