उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती पुलिस ने 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्र द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान नारंग रोड़ के पास से समय 19.35 बजे अभियुक्त नईम पुत्र अली हुसैन निवासी डिहवा थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर (उ0प्र0) उम्र 26 वर्ष को 720 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 79/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!