?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने विरोध कर जलाया पुतला

1744990306298 1744990314372 1744990320312

 

सीकर/फतेहपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में विधायक हाकम अली खान के नेतृत्व मे में उपखण्ड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। विधायक हाकम अली खान ने कहा हमारी कांग्रेस डरने व झुकने वाली नहीं है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से केन्द्र तक इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार खड़ा है। इस दौरान सभापति मुस्ताक नजमी, प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष झाबरमल धायल, पीसीसी सदस्य महावीर प्रसाद मेव, उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभुसिंह कांरगा, उप सभापति प्रतिनिधि अजय रिंणवा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल माहीच, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गफ्फूर खां, पूर्व उपाध्यक्ष शोकत पीर, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुस्ताक काजी, एडवोकेट आरिफ खोकर, पार्षद आबिद परिहार, रफीक भाटी, बाबू चेजारा, रामप्रसाद सैनी, पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र महिचा, देहात मण्डल अध्यक्ष जगदीश मेघवाल सहित प्रतिनिधि एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र महिचा ने किया।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!