
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक बार फिर पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाई है।संगठन के अनुसार, बांदकपुर चौकी क्षेत्र के आनू चौपला तिगड्डा पर बुधवार, 8 जुलाई 2026 को लगभग 8:30 बजे एक काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-34-ZC-9137) से कथित रूप से अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी। सूचना पर कार्रवाई के दौरान 75 पाव लाल मसाला तथा 25 पाव प्लेन, कुल 2 पेटी शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा,पंकज रैकवार, निवासी पटना मानगढ़,टिंकू राय, निवासी कौरासा, दमोह,यह कार्रवाई बांदकपुर चौकी, थाना हिण्डोरिया क्षेत्र में हुई। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है







