A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार

FB IMG 1783517381033

सिन्दुरिया/महराजगंज।

थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सिन्दुरिया विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मा0 ग्राम न्यायालय निचलौल, महराजगंज द्वारा निर्गत वारंट सरकार बनाम विश्वनाथ के संबंध में वारंटी कोमल पुत्र विश्वनाथ, निवासी पड़री उर्फ मीरगंज, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 53 वर्ष को दिनांक 07.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!