A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने किया ग्राम पंचायत प्याँवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण

शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका मौके पर ही नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए के निर्देश

IMG 20260708 WA0023

डीडवाना-कुचामन (नटवर लाल जांगिड़)  आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत प्याँवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय द्वारा औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए और उसका मौके पर ही नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने शिविर में लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। साथ ही उन्होंने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश मेव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!