महराजगंज पुलिस का एक्शन डे: 544 वाहनों का चालान, 69 गिरफ्तार, 68 पर शांति भंग की कार्रवाई
महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार 7 जुलाई को जनपद के सभी थानों की पुलिस ने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 544 वाहनों का चालान किया गया, जबकि विभिन्न मामलों में 69 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 68 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा तथा भारी जमानत मुचलके से पाबंद कराया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से संवाद स्थापित किया। बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने थानों पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और काश्तकारों से संवाद किया तथा अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
प्रमुख कार्रवाई –
नौतनवा पुलिस ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त के कब्जे से 30 लीटर डीजल और नेपाली नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की।
पनियरा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक बंटी-बबली देशी शराब बरामद की।
इसके अलावा पुलिस ने लंबित मामलों के निस्तारण अभियान के तहत 10 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी किया। पूरे अभियान के दौरान शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों सहित कुल 69 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गयाजी में आवासित बालिका सोनम कुमारी एवं बालक विशाल कुमार को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के भावी दत्तक माता पिता को दत्तक पूर्व पोषण देख रेख (PAFC) में दिया गया l
08/07/2026
खण्डन’’* *’’बगड़ी नगर सीएचसी में जनरेटर पूर्णतः कार्यशील, प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन’’*
08/07/2026
सेफ क्लिक 2.0 अभियान का समापन बंडा में हुआ, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
08/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद चित्रकूट में ₹951 करोड़ लागत की 124 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
08/07/2026
कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर
08/07/2026
बांसगांव तहसील सभागार में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सकीय कार्ड
08/07/2026
अर्जुनपुरा में खेत जाते किसान को राह में मिला अजीब वन्यजीव, वन विभाग से नियमित गश्त की कि मांग
08/07/2026
वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आज। बुद्धवार प्रदेश के लाखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को एक बड़ा ऐतिहासिक उपहार दिया है। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 15 शिक्षकों को ‘कैशलेस हेल्थ कार्ड’ सौंपकर इस कल्याणकारी योजना का पूरे प्रदेश में शंखनाद किया। आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू हुई इस योजना से अब उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की संजीवनी मिल सकेगी।
08/07/2026
कलेक्टर ने मालखेड़ा एवं जावी के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
08/07/2026
मनासा में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!