
शाहगंज , जौनपुर, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान के छात्रों ने नेशनल योगा ओलिंपियाड-2025 की मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10बी-1 के छात्र अंश मौर्या, पुत्र लाल चंद्र मौर्या ने अयोध्या मण्डल में प्रथम स्थान हासिल कर प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की। वहीं, कक्षा 10जी-7 की छात्रा प्राची सिंह, पुत्री शशि कांत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की टीम ने व्यायाम शिक्षक हर्षित सिंह के कुशल नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह और प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत और लगन को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय के खेल और योग प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी रेखांकित करती है।