A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

विश्वामित्र के नेतृत्व में निकल गई तिरंगा यात्रा

 

देवसर । आपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेना के अदम्य शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल नौढिया एवं जियावन के तत्वावधान में देवसर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा रेस्टहाउस तिराहा से प्रारंभ हो कर हर्रा चंदेल एवं मेन बाजार देवसर होते हुए जियावन से पुनः रेस्टहाउस तिराहे पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में बाजे गाजे के साथ राष्ट्र भक्ति एवं देश प्रेम से ओत प्रोत गीत गाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा “भारतमाता की जय” एवं “वंदे मातरम” के जय घोष लगाए जा रहे थे।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहनों के साथ रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी ने आपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर प्रकाश डाला तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व की सराहना की।

उक्त तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जियावन राजनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कांत द्विवेदी, महामंत्री मंगलदीन बैस, शिवेश द्विवेदी जिला महामंत्री युवामोर्चा, रामप्रसाद बैस, कमलेंद्र चतुर्वेदी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष जियावन संजय साहू, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नौढीया विकास गुप्ता, रावेंद्र तिवारी, परशुराम तिवारी, रावेंद्र द्विवेदी सरपंच धनहां, रमेश द्विवेदी, रमापति साहू, अर्जुन यादव, प्रभात चतुर्वेदी, डॉ. आलोक पाठक, लाल प्रताप राठौर, दिलीप धर द्विवेदी सरपंच बूढ़ाडांड, गोमती पाठक, गुलशन साहू, गंगा साहू, मो. फैज, मो. इस्लाम, याकूब खान, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।

  • महारानी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

देवसर । विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत देवसर में मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में संगोष्ठी आयोजित हुई।

संगोष्ठी में महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा के समक्ष दीप धूप जलाकर, चंदन पुष्प अर्पण कर नमन किया गया । मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अहिल्या बाई होलकर की जीवनी एवं देश के लिए किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जियावन राजनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कांत द्विवेदी, महामंत्री मंगलदीन बैस, शिवेश द्विवेदी जिला महामंत्री युवामोर्चा, रामप्रसाद बैस, कमलेंद्र चतुर्वेदी, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष जियावन संजय साहू, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष नौढीया विकास गुप्ता, रावेंद्र तिवारी, परशुराम तिवारी, रावेंद्र द्विवेदी सरपंच धनहां, रमेश द्विवेदी, रमापति साहू, अर्जुन यादव, प्रभात चतुर्वेदी, डॉ. आलोक पाठक, लाल प्रताप राठौर, दिलीप धर द्विवेदी सरपंच बूढ़ाडांड, गोमती पाठक, गुलशन साहू, गंगा साहू, मो. फैज, मो. इस्लाम, याकूब खान, भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!