A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

<

ol>
शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद।
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शिकोहाबाद क्षेत्र का ही निवासी है, जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ नौवा डेयरी से मुस्तफाबाद रोड की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त आसिफ पुत्र इन्तजार, निवासी मोहल्ला पजाया रूकनपुरा, थाना शिकोहाबाद को दबोच लिया।

उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा संख्या 373/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, उपनिरीक्षक फैसल खान तथा कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!