A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद | थाना जसराना पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विक्रमजीत गिरफ्तार

फिरोजाबाद | थाना जसराना
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विक्रमजीत गिरफ्तार

थाना जसराना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त विक्रमजीत को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विक्रमजीत पुत्र राधेश्याम, निवासी नगला मान सिंह, थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद है। उसके खिलाफ थाना जसराना में मु0अ0सं0 145/25 धारा 191(2)/115(2)/118(1)/74/296/118(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

अभियुक्त को उसके निवास स्थान नगला मान सिंह से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह

उपनिरीक्षक सुधीर कुमार

कांस्टेबल कृष्ण कुमार

पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!