उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

*दिनांक-12.06.2025*

थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा 01 क्विंटल अवैध लहन को किया गया नष्ट, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता व एक पुरुष सहित दो गिरफ्तार

IMG 20250612 WA0171पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2025 को थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत 01 क्विंटल अवैध लहन नष्ट करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर मौके से एक महिला अभियुक्ता व एक पुरुष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 196/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 196/2025 धारा 60 आबकारी अधि0

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. दिनेश पासी पुत्र रमाकान्त पासी सा0 पासी टोला सलेमगढ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2. एक महिला अभियुक्ता

बरामदगी का विवरण-
1- 01 क्विंटल अवैध लहन नष्ट
2- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्र0नि0 धनवीर सिंह थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अनुराग शर्मा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 शशि कुमार थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
4-का0 सूर्यकान्त गोंड़ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
5-का0 संदीप गोंड़ थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
6-म0का0 अंकिता थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
7-म0का0 राधा रावत थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

 

[yop_poll id="10"]
Show More

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!