A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराइटावाउत्तर प्रदेशकानपूर

आगरा में जिलाधिकारी महोदय जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति तथा जिला स्तरीय उघोग बंधू समिति की सम्पन्न।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250612 WA0346 IMG 20250612 WA0338 IMG 20250612 WA0353 IMG 20250612 WA0351 IMG 20250612 WA0339

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति तथा जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की सम्पन्न।

स्थानों को चिन्हित करते हुए सार्वजनिक सूचना के माध्यम से 15 दिन में विद्युत पोलों से गैर विद्युत तारों को हटाने हेतु जारी करें नोटिस, 15 दिन बाद की जाए कार्यवाही सुनिश्चित-जिलाधिकारी

आगरा.12.06.2025/जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वाणिज्य बंधु समिति तथा जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में वाणिज्य बंधु समिति की समीक्षा में बताया गया कि दिगनेर पुलिया एवं इनर रिंग रोड के तारीख को पूर्ण किए जाने के संबंध में बताया गया कि विद्युत एवं सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्राप्त नहीं हुई है जिसके कारण कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है उक्त के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए की संबंधित विभागों से अनापत्ति प्राप्त करते हुए अगस्त माह तक कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के कारण कृषि उत्पादन मंडी समिति फिरोजाबाद की दुकानों का किराया माफ किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचिव मंडी परिषद को निर्देश दिए गए की प्रकरण की गंभीरता को दर्शाते हुए शासन को पत्राचार किया जाये। बैठक में नमक मण्डी क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लटके गैर विद्युत तारों की समस्या के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिशाषी अभियन्ता वि़द्युत को निर्देश दिये कि स्थानों को चिन्हित करते हुए सार्वजनिक सूचना के माध्यम से 15 दिन में विद्युत पोलों से गैर विद्युत तारों को हटाने का नोटिस देते हुए 15 दिन बाद कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में उद्योग बंधु समिति की समीक्षा में बताया गया कि रामबाग चौराहा तथा मच्छी पुलिया हाथरस रोड पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में यातायात विभाग द्वारा बताया गया कि आटो व टेम्पू के लिए डायवर्जन बना दिया गया है तथा रोडवेज द्वारा बताया गया कि आगरा से अलीगढ़ आदि रूटों के लिए सेटेलाइट बस स्टैण्ड का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को निर्देश दिए गये कि जनपद में रोडवेज की बसों के ठहराव हेतु चिन्हित स्थानों की सूची यातायात पुलिस के साथ साथ उन्हें भी उपलब्ध करायी जाए।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की बैठक में प्राप्त नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतों हेतु समिति बनाकर उनके निस्तारण सुनिश्चित करायें, जिसमें उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु के सदस्यों को भी सम्मिलित किया जाए, जिलाधिकारी महोदय द्वारा लाइन ट्रिपिंग की समस्या के निस्तारण हेतु अधीशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिए कि थर्ड पार्टी के माध्यम से लाइन कर सर्वे कराकर उनके द्वारा बताये गये उपायों को करते हुए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर नगर आयुक्त श्री शिशिर कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री अनुज कुमार, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर श्री चन्द्रशेखर वर्मा सहित भारी संख्या में वाणिज्य तथा उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे।

IMG 20250210 WA0145 14IMG 20250130 WA00141 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!