कोटा में सरेआम तलवारें लहराने के प्रकरण में,नामजद आरोपी को छोड़ने को लेकर चर्चा,फरियादी एसपी को करेगा शिकायत
के डी अब्बासी
कोटा | कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों से क्षेत्र की जनता नाराज नजर आ रही है। इस नाराजगी ने हमारी खबरों पर पक्की मोहर लगाई। एक समाचार पत्र के मंगलवार को हुए रूबरू कार्यक्रम में भीम मंडी क्षेत्र की जनता ने चीख चीख कर कहा कि क्षेत्र में खुलेआम शराब गांजा चरस, जुआ और सट्टे के अड्डे किसकी मर्जी से चल रहे हैं।भीमगंज मंडी क्षेत्र की जनता का मानना है कि बिना पुलिस की मिली भगत के चल ही नहीं सकते यह अड्डे। इसी कड़ी में आठ जून को संजय नगर में रात में खुले आम तलवार लहराकर लोगों में दहशत पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट होने के बाद एक आरोपी को मुकदमे में से निकालने को लेकर फरियादी सहित संजय नगर के लोगों में नाराजगी नजर आ रही है। रिपोर्ट नंबर 0114 हे जिसमें धारा 115/2,126,189,109 के तहत अल्फेज, डब्बू, मोटा,अली, मनीष और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें अली हुसैन, यासीन, मनीष और राजवीर महावर को गिरफ्तार किया जा चुका है। अख्तर और उसके पुत्र अल्फेज को हिरासत में ले रखा था जिसमें अख्तर को मंगलवार की शाम को छोड़ दिया गया। इसमें सुविधा शुल्क को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा है यह सुविधा शुल्क से जुड़ा मामला भी हो सकता है।


