
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा के ग्राम पाटन में क्षेत्रीय विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने ग्रामवासियों और गणमान्यजन की उपस्थिति में गोपाल कुर्मी के मकान से राधा कृष्ण मंदिर तक बनने वाली सीसी रोड का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समस्त ग्रामों में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखकर सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास जारी है। वर्षा ऋतु में गोपाल कुर्मी के घर से राधा कृष्ण मंदिर मार्ग में आने-जाने में ग्रामवासियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। इस सीसी रोड के बन जाने से ग्रामवासियों का आवागमन सुगम होगा। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में जनकल्याणकारी अनेक विकास कार्य संपादित किये जा रहे। विकास की गति तेज हुई है। हर वर्ग के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 11 साल पहले जहां देश पिछड़ रहा था, वही मोदी सरकार के दौरान भारत विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों में आये दूरगामी बदलावों से समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत तेजी के साथ विकास, व्यापक बदलाव और जनभागीदारी के साथ दुनिया का नेतृत्व करते हुए विकसित बनने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। 11 वर्षों में देश ने सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। इस अवसर पर नरयावली मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता, सरपंचगण, ग्रामवासी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।